WEBSTORY
BREAKINGआयोजनताज़ा ख़बरनिरीक्षणप्रसासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी: पवन साह बने कटिहार जिला संयोजक

नियुक्ति से शिक्षा जगत में खुशी, नेताओं व शिक्षाविदों ने दी शुभकामनाएं

कटिहार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय दिलीप जायसवाल के निर्देश पर जिला अध्यक्ष आदरणीय मनोज राय ने भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के कटिहार जिला संयोजक पद पर पवन साह को मनोनीत किया है।
श्री साह की नियुक्ति से शिक्षा जगत से जुड़े लोगों और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। शिक्षाविदों का कहना है कि उनके संयोजक बनने से शिक्षा हित की बातें न केवल बिहार सरकार बल्कि केंद्र सरकार तक और मजबूती से पहुँचेंगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, जिला महामंत्री गोविंद अधिकारी, रामनाथ पांडे, सौरभ मालाकार, पूर्व मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, विधायक निशा सिंह, कविता पासवान, महापौर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र चौधरी, लकी प्रसाद महतो, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक नीरज कुमार आजाद, प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिव शंकर सरकार, पूर्व जिला महामंत्री मनोज सरकार, भाजपा महिला मोर्चा क्षेत्रीय प्रभारी छाया तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी।
इसके साथ ही शिक्षा क्षेत्र से जुड़े ए. के. राज, विकास चंद्र ठाकुर, दीपक गुप्ता, मनीष सिंह, रितेश महासेठ समेत दर्जनों शिक्षाविदों ने भी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

20250815_154304

🖋️ रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी – पूर्णिया
जिला ब्यूरो – कटिहार (बिहार)
🟢 समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर.
🔗 हमारे आधिकारिक सोशल मीडिया से जुड़ें:
Instagram: https://www.instagram.com/samachartak.co.in?igsh=MTRoNzloOGZ0eTFxdg==
Facebook: https://www.facebook.com/share/174asGiPpL/
YouTube: https://youtube.com/@samachartak2?si=TCozfF21H8nAOe3C
Twitter (X): https://x.com/samachartaknews?t=748CKS2fuI_T1bNLAY6xKw&s=09

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0