सिंदुरिया थाने में नए थानाध्यक्ष ने संभाला चार्ज
गोलीकांड मामले में पूर्व थानाध्यक्ष निलंबित, राजकुमार सिंह को मिली जिम्मेदारी

महराजगंज
सिंदुरिया थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए देर शाम पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने नए थानाध्यक्ष की तैनाती की। आदेश के बाद वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह ने थानाध्यक्ष का चार्ज संभाल लिया।
बता दें कि हाल ही में लक्ष्मीपुर एकड़ंगा गोलीकांड में लापरवाही बरतने पर तत्कालीन थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने राजकुमार सिंह को सिंदुरिया थाने की जिम्मेदारी दी।
चार्ज लेने के बाद नवागत थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित समाधान कराना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित को प्राथमिकता के आधार पर न्याय दिलाना उनकी जिम्मेदारी होगी।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक रणविजय वर्मा, सुनील चौधरी, सुनील यादव सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
🖋️ रिपोर्ट – धनंजय पटेल
ब्यूरो चीफ – महराजगंज
🟢 समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर.
🔗 हमारे आधिकारिक सोशल मीडिया से जुड़ें:
Instagram: https://www.instagram.com/samachartak.co.in?igsh=MTRoNzloOGZ0eTFxdg==
Facebook: https://www.facebook.com/share/174asGiPpL/
YouTube: https://youtube.com/@samachartak2?si=TCozfF21H8nAOe3C
Twitter (X): https://x.com/samachartaknews?t=748CKS2fuI_T1bNLAY6xKw&s=09



