
कटिहार (बिहार)
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने की। इस बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक रणनीति और महिला सशक्तिकरण की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गुंजा बेगानी, क्षेत्रीय सह प्रभारी सरिता राय, महापौर उषा देवी अग्रवाल, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंद अधिकारी, सौरभ मालाकार, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा झा तथा जिला उपाध्यक्ष शोभा जायसवाल उपस्थित रहीं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कटिहार जिले की सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में मंडल और पंचायत स्तर पर महिला मोर्चा को मजबूत किया जाएगा ताकि आगामी चुनाव में महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। संगठन के निर्देशानुसार पदाधिकारिणियों को बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर सभी कार्यक्रम प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव कश्यप, क्षेत्रीय प्रभारी छाया तिवारी, मंजू चंद्रवंशी, जिला कार्यालय मंत्री अजय दास, गंगाराम चंद्रवंशी, मोहम्मद आसिफ सहित महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष और महामंत्री बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
पूर्णिया प्रमंडल प्रभारी, कटिहार (बिहार)
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर