
कटिहार, बिहार
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज कटिहार जिले की जनता को 583 करोड़ रुपये की 242 योजनाओं का तोहफ़ा दिया। ये योजनाएँ शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, पर्यटन, सिंचाई, सामाजिक सुरक्षा और ग्रामीण विकास जैसे हर क्षेत्र को गति देने वाली हैं।
मुख्यमंत्री ने कटीहार रेल मंडल के रेल संपादन कार्य, सड़क चौड़ीकरण, पुल निर्माण, पर्यटन स्थल विकास, नव निर्मित विद्युत उपकेंद्र और सामुदायिक भवन समेत कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास किया। 193.65 करोड़ की लागत से रेल संपादन कार्य, 102.22 करोड़ रुपये की लागत से सड़क व पुल निर्माण, 10.74 करोड़ की लागत से पर्यटन स्थल विकास और 5.13 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत उपकेंद्र का निर्माण इनमें प्रमुख हैं।
मुख्यमंत्री ने पेंशनधारियों, जीविका दीदियों, कृषक मित्रों और आम नागरिकों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य गांव-गांव तक विकास पहुँचाना है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, छात्रवृत्ति योजनाओं और किसान सहायता योजनाओं का लाभ लोगों तक तेजी से पहुँचाया जा रहा है।
सीएम ने कहा कि बिहार निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ये योजनाएँ मील का पत्थर साबित होंगी।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री व सांसद श्री विजय कुमार चौधरी, राज्यसभा सदस्य श्री संजय कुमार झा, अनेक विधायक, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
🖋️ रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
पूर्णिया प्रमंडल प्रभारी, कटिहार (बिहार)
🟢 समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर
📲 हमसे जुड़े रहें:
Instagram: samachartak.co.in
Facebook: Samachar Tak
YouTube: @samachartak2
Twitter (X): @samachartaknews



