WEBSTORY
BREAKINGcrimeअपराधउत्तर प्रदेशघटनाताज़ा ख़बरपुलिसप्रसासनब्रेकिंग न्यूज़

दिनदहाड़े ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 49 हजार की लूट

बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर घटना को दिया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

मऊ , (मोहम्मदाबाद गोहना)

जनपद मऊ में अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे मोहम्मदाबाद-करहा मार्ग स्थित ग्राम चक जाफरी के पास यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की लघु शाखा के संचालक को हथियार के बल पर लूट लिया गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक अखिलेश पुत्र बालकृष्ण, निवासी चक जाफरी, जब शाखा केंद्र पर पहुंचे तो एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनसे 49,000 रुपये लूट लिए और घटना को अंजाम देने के बाद जहानागंज (आजमगढ़) की ओर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी।
इस दिनदहाड़े लूट से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर ऐसी घटनाएं लगातार होती रहीं तो निश्चित ही जनता का पुलिस पर से भरोसा उठ जाएगा।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

🖋️ रिपोर्ट – अजीत पटेल
जिला ब्यूरो चीफ – जनपद मऊ
🟢 समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0