
महराजगंज
नवनिर्माण इण्टरमीडिएट कालेज पिपरा बाजार में दो दिवसीय खेल कूद का आयोजन किया गया। जिसमें आज खेल के दूसरे दिन विद्यालय के प्रधानाचार्य अरूण कुमार तिवारी के द्वारा विजेता टीम के खिलाडिय़ों को मेडल तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में रेड ग्रुप विजेता तथा एलो ग्रुप उप विजेता बना।
खेलों में 100 मीटर बालक वर्ग में विवेक तथा बालिका वर्ग में मोहिनी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। रिले रेश बालक वर्ग में ब्लू को तथा बालिका वर्ग में रेड ग्रुप का पहला स्थान रहा। कबड्डी में एलो ग्रुप तथा रस्साकशी बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में रेड ग्रुप का पहला स्थान रहा। क्रिकेट में ग्रीन ग्रुप विजेता बना तथा रंगोली में रेड को पहला स्थान मिला। रस्सी दौड़ में मंजनी चम्मच दौड़ में खुशी
मेंढक दौड़ में देव श्रीवास्तव बोरा दौड़ में अंशुमान कुर्सी दौड़ में हिमांशु जलेबी कूद में अर्जुन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि खेल से शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान रहता है. इससे हृदय के कार्य में सुधार होता है, मोटापा कम होता है, और रक्त प्रवाह बेहतर होता है. खेलने से मांसपेशियों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और लचीलापन भी बढ़ता है।
खेलने से मनोवैज्ञानिक तौर पर भी फ़ायदे होते हैं।इससे स्थिरता, धैर्य, ध्यान, और टीमवर्क कौशल विकसित होता है।खेलने से चिंता और तनाव कम होता है और मनोदशा सकारात्मक रहती है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक आशुतोष सिहं रमेश पाण्डेय विजय गुप्ता संजय पटेल पुरूषोत्तम चौधरी बृजेश पटेल राममिलन यादव अमन उपाध्याय विवेक गुप्ता भाष्कर सिहं खुबलाल विश्वकर्मा रीना गुप्ता ममता शर्मा अनुराधा सलोनी निशा बलिराम अमेरिका विजयी आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट –ब्यूरो चीफ धनंजय पटेल (महराजगंज)



