WEBSTORY
BREAKINGLIVE TVअरुणाचल प्रदेशअसमआंध्र प्रदेशआयोजनउत्तर प्रदेशउत्तराखंडओडिशाकर्नाटककेरलगुजरातगोवाचुनावछत्तीसगढ़झारखण्डतमिल नाडुताज़ा ख़बरतेलंगानात्रिपुरादेशधर्मनागालैंडनिरीक्षणनिर्माणन्यायालयपंजाबपत्रकारिताप्रसासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़मणिपालमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रमिजोरममेघालयराजनीतिराजस्थानराज्यवेस्ट बंगालसिक्किमहरियाणाहिमाचल प्रदेश

Prime Minister’s oath taking ceremony; मोदी सरकार के 71 सांसदों को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मंत्री पद की दिलाई सपथ, संविधान को माथे लगा नरेंद्र मोदी ने ली तीसरी बार प्रधामंत्री पद की सपथ, 3.0 मोदी मंत्रलाय में कुछ पुराने बदले कुछ नए सामिल, 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), 36 राज्य मंत्री शामिल हैं,

LIVE: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की ली शपथ, यहां देखें मंत्रियों की पूरी लिस्ट

नई दिल्‍ली:

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र दामोदरदास मोदी (Narendra Modi) ने 6 दशक पुराने इतिहास दोहराते हुए, रविवार को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली.
अपने पिछले दो कार्यकालों में पूर्ण बहुमत की सरकार का नेतृत्व करने वाले मोदी इस दफा, हालांकि गठबंधन सरकार की अगुआई करेंगे. वह एक ऐसे मंत्रिमंडल का नेतृत्व करेंगे जिसमें भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगियों को शामिल कर पुरस्कृत किया गया है और साथ ही पूर्ववर्ती सरकार में शामिल रहे वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों पर भरोसा जताया गया है.

मोदी के साथ, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रपति भवन में कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी और 30 कैबिनेट मंत्रियों, 5 स्‍वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों और 36 राज्‍य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

अगर वर्ग विशेष आंकड़ों की बात करें तो पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में 21 सवर्ण, 27 ओबीसी, 10 SC, 5 ST, 5 अल्पसंख्यक समाज से मंत्री रखे गए हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि मोदी 3.0 के मंत्रिमंडल में कुल 30 कैबिनेट मंत्री है, पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री हैं और 36 राज्य मंत्री रखे गए हैं। ध्यान रखा गया है कि इन सभी मंत्रियों के जरिए 24 राज्यों के साथ-साथ सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व भी कवर कर लिया जाए

मंत्री पद की सपथ लेने बाले सांसद

PM के साथ शपथ लेने वाले कैबिनेट मंत्री:

<span;>• राजनाथ सिंह

<span;>• अमित शाह

<span;>• नितिन गड़करी

<span;>• जेपी नड्डा

<span;>• शिवराज सिंह चौहान

<span;>• निर्मला सीतारमण

<span;>• एस जयशंकर

<span;>• मनोहर लाल खट्टर

<span;>• एचडी कुमारस्वामी

<span;>• पीयूष गोयल

<span;>• धर्मेन्द्र प्रधान

<span;>• जीतन राम मांझी

<span;>• राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह

<span;>• सर्बानंद सोनोवाल

<span;>• डॉ वीरेंद्र कुमार

<span;>• किंजरापु राम मोहन नायडू

<span;>• प्रह्लाद जोशी

<span;>• जुएल ओरम

<span;>• गिरिराज सिंह

<span;>• अश्विनी वैष्णव

<span;>• ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया

<span;>• भूपेन्द्र यादव

<span;>• गजेंद्र सिंह शेखावत

<span;>• अन्नपूर्णा देवी

<span;>• किरण रिजिजू

<span;>• हरदीप सिंह पुरी

<span;>• मनसुख मंडाविया

<span;>• जी किशन रेड्डी

<span;>• चिराग पासवान

<span;>• सीआर पाटिल

<span;>स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री:

<span;>• राव इंद्रजीत सिंह

<span;>• जीतेन्द्र सिंह

<span;>• अर्जुन राम मेघवाल

<span;>• प्रतापराव गणपतराव जाधव

<span;>• जयंत चौधरी

<span;>राज्य मंत्री

<span;>• जितिन प्रसाद

<span;>• श्रीपद नाइक

<span;>• पंकज चौधरी

<span;>• कृष्णपाल गुर्जर

<span;>• रामदास अठावले

<span;>• रामनाथ ठाकुर

<span;>• नित्यानंद राय

<span;>• अनुप्रिया पटेल

<span;>• वी सोमन्ना

<span;>• डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी

<span;>• एसपी सिंह बघेल

<span;>• शोभा करंदलाजे

<span;>• कीर्ति वर्धन सिंह

<span;>• बीएल वर्मा

<span;>• शांतनु ठाकुर

<span;>• सुरेश गोपी

<span;>• एल मुरुगन

<span;>• अजय टम्टा

<span;>• बंडी संजय कुमार

<span;>• कमलेश पासवान

<span;>• भागीरथ चौधरी

<span;>• सतीश चंद्र दुबे

<span;>• संजय सेठ

<span;>• रवनीत सिंह बिट्टू

<span;>• दुर्गा दास उइके

<span;>• रक्षा खडसे

<span;>• सुकांत मजूमदार

<span;>• सवित्री ठाकुर

<span;>• तोखन साहू

<span;>• राजभूषण चौधरी

<span;>• भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा

<span;>• हर्ष मल्होत्रा

<span;>• निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया

• मुरलीधर मोहोल • जॉर्ज कुरियन • पबित्रा मार्गेरिटा

नेहरू के बाद तीसरी बार शपथ लेने वाले दूसरे PM 

सफेद कुर्ता एवं चूड़ीदार पायजामा तथा नीली जैकेट पहने 73 वर्षीय मोदी ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली. जवाहरलाल नेहरू के बाद मोदी लगातार तीसरी बार यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे प्रधानमंत्री हैं.

हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में, भाजपा बहुमत हासिल करने में विफल रही. इस वजह से वह उन सहयोगी दलों पर निर्भर हो गई, जिनके सांसदों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

20260817-152325
20260817-152100
20260817-150957
20260817-145919
20260817-150655
20260817-144912
20260817-150247
20260817-145243
20260817-145547
20260817-144111
20260817-144650
20260817-144342
20260817-142629
20260817-143218
20260817-143842
20260817-121458
20260817-141549
20260817-141242
20260817-142848
20260817-115207
20260817-140453
20260817-140141
20260817-121037
20260817-122738
20260817-110430
20260817-141802
20260817-140843
20260817-120546
20260817-104010
20260817-105540
20260817-121852
20260817-111554
20260816-172557
20260817-105043
20260817-105328
20260817-104652
20260817-120141
20260823-124318

जद (एस) नेता एच डी कुमारस्वामी, हम (सेक्युलर) प्रमुख जीतन राम मांझी, जद (यू) नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ‘ललन’, तेदेपा के राम मोहन नायडू और लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया. इन पांच सहयोगियों में से प्रत्येक को एक-एक कैबिनेट बर्थ मिला है. कुमारस्वामी और मांझी क्रमश: कर्नाटक और बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.

5 साल बाद कैबिनेट में लौटे भाजपा अध्‍यक्ष नड्डा 

भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा पांच साल बाद कैबिनेट में लौटे हैं, जबकि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मोदी कैबिनेट में नए चेहरे हैं.

भाजपा नेता पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. ये सभी नेता पहले राज्यसभा में थे, लेकिन अब लोकसभा के लिए चुने गए हैं-

असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, अश्विनी वैष्णव, वीरेंद्र कुमार, प्रह्लाद जोशी, गिरिराज सिंह, जुएल ओरांव, सी आर पाटिल, मनसुख मांडविया, जी किशन रेड्डी, हरदीप सिंह पुरी, किरण रीजीजू, अन्नपूर्णा देवी और गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली 240 सीटें –

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाई है. उसे 240 सीट मिली हैं. हालांकि, भाजपा-नीत राजग ने 293 सीट के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया. इसके बाद राजग की बैठक में मोदी को पिछले दिनों भाजपा और राजग संसदीय दल का नेता चुना गया था.

नेता चुने जाने के बाद मोदी ने राष्ट्रपति भवन जाकर द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया था.

शपथ ग्रहण समारोह में देश और विदेश के कई शीर्ष नेता भी शामिल हुए. कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे भी इस मौके पर मौजूद थे, हालांकि कई विपक्षी नेता समारोह में शामिल नहीं हुए.

देश की राजनीति और न्याय व्यवस्था के ख्‍यातनाम शख्सियतें समारोह में हुई शामिल-

इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू और जद(यू) प्रमुख नीतीश कुमार भी मौजूद थे.

नामचीन फिल्मी सितारें व जानेमाने उद्धोग पतियों ने भी सपथ ग्रहण उपस्थित दर्ज कराई-

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, रजनीकांत, उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने वालों में शामिल थे.

विदेशी मेहमान भी रहे लोकतंत्र महा पर्व के साक्षी

सपथ ग्रहण समारोह में शामिल विदेशी मेहमान

शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे सहित भारत के पड़ोस और हिंद महासागर क्षेत्र के कई शीर्ष नेता मौजूद थे.

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, उनके भूटानी समकक्ष शेरिंग टोबगे, बांग्लादेश की राष्ट्रपति शेख हसीना और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए.

मुइज्‍जू की यात्रा मानी जा रही है महत्‍वपूर्ण 

विदेशी नेताओं में मुइज्जू की यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि यह भारत और मालदीव के बीच संबंधों में जारी तनाव के बीच हुई है.

क्षेत्रीय समूह ‘दक्षेस’ (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन) देशों के नेताओं ने मोदी के पहले शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था, जब उन्होंने (मोदी ने) भाजपा की शानदार चुनावी जीत के बाद प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था.

मोदी जब 2019 में लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने तो उनके शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक देशों के नेता शामिल हुए थे.

इस बार, मोदी और नयी मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में राजनीतिक नेताओं और समाज के विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों के अलावा ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के साथ ही सफाई कर्मचारी और मजदूर भी शामिल हुए.

इस भव्य आयोजन के लिए राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में लगभग 9,000 लोग उपस्थित थे.


ब्यूरो रिपोर्ट- आर के पटेल
प्रधान संपादक – समाचार तक
samachartak.co.in

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0