WEBSTORY
BREAKINGआयोजनउत्तर प्रदेशकृषिताज़ा ख़बरनिरीक्षणपर्यावरणप्रसासनब्रेकिंग न्यूज़सिंचाई

ग्रेटर सारदा अध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रधानमंत्री कृषि सिचाई – डॉ हीरा लाल ने महोबा जिले का किया दौरा, विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कृषि और सिचाई योजनाओं के बारे में किसानों को लाभान्वित करने के दिये कड़े आदेश,

ग्रेटर सारदा अध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रधानमंत्री कृषि सिचाई - डॉ हीरा लाल ने महोबा जिले का किया दौरा, विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कृषि और सिचाई योजनाओं के बारे में किसानों को लाभान्वित करने के दिये कड़े आदेश,

महोबा, लखनऊ

डॉ हीरा लाल, अध्यक्ष एवं प्रशासक ग्रेटर शारदा का 21/01/2025 को जनपद महोबा में कराये गए विभागीय कार्यो के निरीक्षण के लिए आगमन हुआ। उन्होंने आशियाना बायो एनर्जी फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड(FPO) के कार्यो का अवलोकन किया।

उन्नत कृषि और सिचाई योजनाओं के बारे में किसानों से रूबरू होते, प्रसासक डॉ हीरा लाल

जहाँ मैनेजिंग डायरेक्टर महेश कुमार वर्मा ने बताया कि कृषि के क्षेत्र में किसानों के उत्थान के लिए बड़ा ही सराहनीय कार्य उनके द्वारा किया जा रहा है। उनके संस्था के माध्यम से 14 से अधिक विशिष्ट उत्पाद तैयार किए जाते है जिसको तैयार करने में किसी भी रासायनिक अनुरक्षण का प्रयोग नहीं किया जाता है। महेश कुमार वर्मा का एक  मात्र लक्ष्य सभी उत्पाद को प्राकृतिक तकनीकी के माध्यम से उत्पादित कर जनता तक पहुचना हैं। डॉ हीरा लाल द्वारा इनके इस सराहनीय कार्य का खुले कंठ से प्रशंसा किया गया साथ में इस कार्य को एग्रीटूरिज्म बनाने के लिए प्रोसाहित किया गया।

किसान व आमजनों के हितों में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारियों को प्रोत्साहित करते- डॉ हीरा लाल, सचिव उत्तर प्रदेश सरकार

तत्पश्चात डॉ० हीरा लाल अध्यक्ष एवं प्रशासक एवं  मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना-2.0 के  अंतर्गत जनपद महोबा में  चरखारी व कुल्पहाड़ में डब्ल्यू०डी०सी०-1 व 2 परियोजना क्षेत्र के अन्तर्गत उप निदेशक (कृषि), परियोजना प्रबन्धक / भूमि संरक्षण अधिकारियों एवं नियंत्रणाधीन समस्त कर्मचारियों एवं जनपद हमीरपुर के उप निदेशक (कृषि), परियोजना प्रबन्धक / भू०सं०अ०, टी०ए० व अवर अभियन्ता के साथ विकास कार्यों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक किया जिसमें 200 से अधिक किसान और कई गांव के प्रधान भी सम्मिलित हुए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा किसानों के द्वारा बताए गए समस्याओं को सुना और मौके पे विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कार्य को सही तरीके से किसान हित मे कार्य करने के आदेश दिए।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM
किसानों के साथ खेती और सिचाई योजनाओं का बारीकी से जायजा लेते – डॉ हीरा लाल

जनपद महोबा और हमीरपुर में समेकित जल प्रबंधन कार्यक्रम के माध्यम से WDC-1 और WDC-2 की योजना संचालित किया जा रहा हैं। योजना के लाभ कृषि योग्य क्षेत्रफल में वृद्धि, उपजाऊ भूमि का कटाव से बचाव, जल संरक्षण एवं रीचार्जिग ,महिला समूह में उद्यमिता विकास,पशुपालन एवं दुग्ध विकास, फलोत्पादन का विकास, फसलों की उत्पादकता में वृद्धि, स्थानीय सुविधाओं का विकास और जीवन स्तर में वृद्धि किया जा रहा है। कार्यकारी अधिकारी द्वारा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के जानकारी और कार्यों में कमियां दिखने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए भारत सरकार द्वारा जारी की गई नवीनतम वाटरशेड विकास परियोजना (WDC-PMKSY 2.0) के गाइडलाइन पढ़के उसके अनुरुप कार्य करने को आदेशित किया। कार्यकारी अधिकारी द्वारा क्षेत्र में कराए कार्यों का निरीक्षण किया गया और कार्य में  आ रही समस्या को अवगत करने का आदेश दिया ताकि जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर प्रगति बढ़ाया जा सके।रास्ते में एक ग्रामीण स्टेडियम हैं जहां क्रिकेट का खेल हो रहा था अचानक स्टेडियम में रुके और वार्ता किया कुछ गांव के लोग सामूहिक सहयोग से कई गांवों का क्लब बनाके खेल करते है ग्रामीण खेल का यह स्वतः स्फूर्ति का ये मॉडल अनुकरणीय और प्रशंसनीय है। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।

नहर कुलाबों का निरीक्षण करते प्रदेश सरकार के सचिव, प्रसासक डॉ हीरा लाल

इसके बाद जनपद महोबा में अर्जुन सहायक परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया जिसमें ये पाया गया कि महोबा-1 इकाई के कुलावा संख्या -11 में पानी पकड़ने लगा है। लेकिन मुख्य नहर कबरई के 10 किलोमीटर पर की नहर साफ-सफाई नहीं कराई गई है। नहर के कई हिस्सों में किसानों द्वारा पानी लीकेज की समस्या बताई गई जिससे प्रशासक द्वारा कड़ी नाराजगी जताते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नहर को जल्द से जल्द ठीक करने का आदेश दिया गया।

रिपोर्ट- आर के पटेल
संपादक- समाचार तक

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0