Uttar Pradesh; स्वामी विवेकानन्द जयंती पर एनएसएस के तहत हुआ वैचारिक मंथन
युवाओं के लिए प्रेरणा बना विवेकानन्द का जीवन दर्शन, परतावल कॉलेज में हुआ आयोजन

परतावल (महराजगंज)
राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सरदार बल्लभ भाई कन्या पीजी कॉलेज, परतावल बाजार, महराजगंज में स्वामी विवेकानन्द जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानन्द के जीवन दर्शन, भारतीय संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर गहन विमर्श किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ रामदरश मिश्र ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने भारतीय संस्कृति की महत्ता को विश्व पटल पर स्थापित किया। उन्होंने शिकागो धर्म संसद में दिए गए ऐतिहासिक भाषण का उल्लेख करते हुए बताया कि स्वामी विवेकानन्द ने वहां भाइयों और बहनों कहकर संबोधन की शुरुआत की, जो भारतीय संस्कृति के मानवीय और समावेशी स्वरूप को दर्शाता है।
हिंदी के सहायक आचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी गोविन्द लाल ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द का संपूर्ण जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने मानवता, सेवा और राष्ट्रनिर्माण को जीवन का लक्ष्य बनाया और युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ रामदरश मिश्र, कार्यक्रम अधिकारी डॉ किरण गुप्ता, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार पाण्डेय, सुरेश कुमार, ओंकार चौहान, स्नेह प्रमा पटेल, बालगोविन्द एवं मुख्तार अली अंसारी सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – धनंजय पटेल
जिला ब्यूरो – महराजगंज
समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर



