WEBSTORY
आयोजनकार्यवाहीताज़ा ख़बरप्रदर्शनराजनीति

आम आदमी पार्टी द्वारा एसडीएम को ज्ञापन दिया गया

आम आदमी पार्टी द्वारा एसडीएम को ज्ञापन दिया गया

निचलौल

महराजगंज

आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और सिसवा विधानसभा 317 के प्रभारी जाहिद अली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने निचलौल तहसील पर प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन दिया और मांग किया कि निचलौल क्षेत्र के किसी भी साधन सहकारी समिति के गोदाम पर खाद नहीं है इस वक्त खेती का काम तेजी से चल रहा है उसके बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल रहा प्राइवेट गोदाम पर खाद भरपूर है लेकिन सरकारी गोदाम पर खाद नहीं है एक तरफ सरकार अखबार और टीवी चैनल पर बयान दे रही है की भरपूर मात्रा में सभी गोदाम पर खाद उपलब्ध है वही गोदाम पर जाने पर खाद मिल नहीं रहा सरकार के सभी वादे झूठे और खोखले हैं किसान खाद लेने के लिए गोदाम पर जाकर सुबह से लाइन लगाने के बाद भी उसे खाद नहीं मिल रहा सरकार अपना वादा पूरा करें और निचलौल क्षेत्र के सभी साधन सहकारी समिति के गोदाम पर खाद तत्काल उपलब्ध करायें अन्यथा पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी प्रदर्शन के दौरान खुर्सेद मलिक, राजू भारती,दशरथ, मोइनुद्दीन अली मोहम्मद, काशी मोहम्मदीन,महेंद्र शर्मा, कोदई,गीता देवी, रेखा देवी, सलहंती देवी,सोमारी देवी, प्रमोद मिश्रा, राजेंद्र, अली शेर, उस्मान अली, भग्गन ,तैयब, समतुल्लाह, सुदामा, परदेसी, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

रिपोर्ट–ब्यूरो चीफ धनंजय पटेल [महराजगंज]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0