WEBSTORY
आयोजनउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरप्रसासनराज्यसरकारसामाजिक

आंकाक्षी ब्लॉक मड़ावरा में कार्यक्रम के संपूर्णता अभियान का हुआ समापन

राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ की अध्यक्षता में हुआ समापन।

ललितपुर

ललितपुर के ब्लॉक मड़ावरा में भारत सरकार द्वारा आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान का आज समापन हुआ। इस अवसर पर आज ब्लॉक के अटल सभागार में संपूर्णता अभियान के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में समापन हुआ,एवं सम्मान समारोह में संपूर्णता अभियान के सभी इंडिकेटर को प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास करने के निर्देश मंत्री जी के द्वारा दिये गये.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महरौनी विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मनोहर लाल पंथ ने संपूर्णता अभियान के सभी इंडिकेटर को प्राप्त करने लगातार कार्य करने वालों को बधाई दी और कहा कि आप सभी के मेहनत से ही यह संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि जब तक मानव संसाधन मजबूत नहीं होगा तब तक विकास संभव नहीं हो सकता। इसलिए मानव संसाधन का मजबूत होना आवश्यक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश के विकास के लिए पूरी ललकता के साथ कार्य कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने व आत्मनिर्भर भारत के लिए और कार्य करने की आवश्यकता है, जिससे स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए कहा कि लोगों को नशे से बचाने के लिए जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन से हम निश्चित ही देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में सफल होंगे।
प्रभारी सहायक पंचायत अधिकारी मड़ावरा आलोक कुमार दुवे ने बताया आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत शासन की योजनाओं को पूर्णता तक ले जाएं और इसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी ने अच्छा कार्य किया है।
इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राजेश रावत,जिला पंचायत सदस्य नाराहट मनोज कुशवाहा, ग्राम प्रधान गदौरा सोनू चौबे, सहायक विकास अधिकारी पंचायत आलोक दुबे सहायक विकास अधिकारी st रिषभ मिश्रा, सीएम फेलो मानवेंद्र मिश्रा, नारायण सिंह, वाल विकास परियोजना अधिकारी खुशबु यादव सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री व कर्मचारी मौजूद रहे।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

रिपोर्ट –कमलेश कश्यप।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0