WEBSTORY
BREAKINGउत्तर प्रदेशकार्यवाहीताज़ा ख़बरप्रसासनब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिसामाजिक

अपना दल(एस) ने उठाई सपेरा समाज की आवाज़, कहा जाति प्रमाण पत्र में टालमटोल, बच्चों का भविष्य हो रहा चौपट,

अपना दल (एस) ने कहा – शासनादेश साफ़, फिर भी बाबूशाही बहरी; सपेरा समाज का भविष्य अधर में

ललितपुर

“शासन ने हाँ कहा, लेकिन प्रशासन ने कान में रुई डाल ली” – यही दर्द आज सपेरा समाज के लोगों ने जिलाधिकारी दफ़्तर के बाहर बयां किया। अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष मनोहर पटेल और जिला महासचिव सोहनलाल निरंजन ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर मांग रखी कि सपेरा समाज को तत्काल जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाएं।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लंबे समय से समाज के लोगों को प्रमाण पत्र न मिलने से बच्चों को न तो छात्रवृत्ति का लाभ मिल पा रहा है और न ही अन्य योजनाओं का। जिलाध्यक्ष मनोहर पटेल ने सवाल दागा – “जब शासनादेश साफ है, तो फिर स्थानीय दफ़्तरों में फ़ाइलें कछुए की चाल क्यों चल रही हैं?”

ज्ञापन के दौरान चिकित्सा मंच जिलाध्यक्ष डॉ. संजय विश्वकर्मा, मनोज नाथ, कपूरनाथ, रूपलाल बेगा, मजबूत, जगदीश बैगा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सपेरा समाज आंदोलन की राह पकड़ेगा।

 

✍️ रिपोर्ट – आर के पटेल
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0