
कटिहार (बिहार)
कटिहार शहर के अनाथालय रोड स्थित दीना भईया की किराना एवं कॉस्मेटिक दुकान का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन अवसर पर स्थानीय नागरिक, व्यापारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नई दुकान के खुलने से आसपास के लोगों को दैनिक जरूरत की वस्तुएं अब नजदीक में ही उपलब्ध हो सकेंगी।
दुकान में दैनिक उपयोग की सभी प्रमुख किराना सामग्री के साथ महिलाओं और पुरुषों के लिए कॉस्मेटिक उत्पाद भी उपलब्ध कराए गए हैं। दुकान संचालक शेखर कुमार ने बताया कि ग्राहकों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण और ब्रांडेड सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्राहकों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
स्थानीय लोगों ने दुकान के शुभारंभ पर प्रसन्नता जताई और कहा कि इससे मोहल्ले के लोगों को सुविधा मिलेगी तथा समय की बचत होगी। उद्घाटन के दौरान शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला बना रहा और क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी, पूर्णिया
समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर


