
कटिहार (बिहार)
बारसोई के प्रसिद्ध श्री दिगंबर जैन मंदिर कमिटी की ओर से बारसोई अनुमंडल के तीनों विधायकों के सम्मान में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बारसोई, कदवा और प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को ससम्मान आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।
समारोह में कदवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दुलालचंद गोस्वामी, प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक निशा सिंह तथा बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता देवी की गरिमामयी उपस्थिति रही। जैन समाज की ओर से अतिथियों का पारंपरिक विधि से स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, धार्मिक एकता और क्षेत्रीय विकास में जैन समाज की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आपसी सहयोग और सौहार्द को मजबूत करते हैं।
समारोह के सफल आयोजन के लिए विजय जैन, अमित जैन, किशोर जैन, अजित जैन, रूपा जैन, गणपत जैन, विपिन जैन, अंकुश जैन सहित श्री दिगंबर जैन मंदिर कमिटी और जैन समाज के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा और उपस्थित लोगों ने इसे आपसी सम्मान और भाईचारे का प्रतीक बताया।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
जिल प्रमंडल प्रभारी – पूर्णिया
समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर



