
कटिहार (बिहार)
आगामी बसंत पंचमी सरस्वती पूजा दो हजार छब्बीस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से विकास भवन के सभागार कक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कटिहार ने संयुक्त रूप से की।
बैठक के दौरान पर्व के समय विधि व्यवस्था संधारण, आपसी सौहार्द बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर त्वरित कार्रवाई को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला प्रशासन और पुलिस पदाधिकारियों ने पूजा समितियों और जनप्रतिनिधियों से आपसी समन्वय के साथ पर्व मनाने की अपील की।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान शांति भंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी तरह की भ्रामक सूचना या अफवाह फैलने से रोका जा सके।
वहीं जिला प्रशासन ने निर्देश दिए कि अनुमंडल और थाना स्तर पर समय समय पर बैठकें आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की जाए, ताकि पर्व के दौरान किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी – पूर्णिया
समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर



