
कटिहार (बिहार)
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर लौटे एनसीसी कैडेट सार्जेन्ट शुभम चौहान का विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार ने उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और उन्हें सम्मानित किया।
प्राचार्य असद अली खान, उप प्राचार्य निशांत कुमार सिंह तथा प्रधानाध्यापक अमित कुमार ने शुभम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।
चार माह के प्रशिक्षण के बाद मिला चयन
शुभम चौहान ने चार माह तक विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों में भाग लिया। कठोर चयन प्रक्रिया के बाद उन्होंने बिहार झारखंड डायरेक्टरेट के अंतिम 20 कैडेट्स में स्थान बनाया। यह उपलब्धि पूरे विद्यालय और जिले के लिए गौरव की बात मानी जा रही है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में दी प्रस्तुति
गणतंत्र दिवस परेड के सांस्कृतिक कार्यक्रम में शुभम का चयन ड्रम सेट वादन के लिए किया गया था। उन्होंने नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति को सराहना मिली।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि शुभम की सफलता में अनुशासन, परिश्रम और समर्पण की बड़ी भूमिका रही। संगीत शिक्षिका अंतरा चक्रवर्ती और एनसीसी पदाधिकारी संग्राम सिंह का भी विशेष योगदान रहा।
विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि शुभम की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी – पूर्णिया
समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर



