
कटिहार
केंद्रीय बजट 2026 को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया है। कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने बजट को जनता की जरूरतों से दूर बताते हुए कहा कि यह दस्तावेज आम लोगों के हित में नहीं, बल्कि केवल प्रचार के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
तारिक अनवर ने कहा कि देश इस समय महंगाई, रिकॉर्ड बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और बढ़ती सामाजिक आर्थिक असमानता जैसी गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है, लेकिन बजट में इन समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस और प्रभावी योजना नजर नहीं आती। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाकर बड़े बड़े दावों और घोषणाओं का सहारा लिया है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य, कर्ज राहत और आय बढ़ाने को लेकर बजट में कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं दिया गया है। वहीं युवाओं के लिए स्थायी रोजगार सृजन की दिशा में भी बजट कमजोर साबित होता दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि यह बजट विकास का रोडमैप नहीं, बल्कि सरकार की नीतिगत विफलताओं को छिपाने का प्रयास है। आम जनता की उम्मीदों पर यह बजट खरा नहीं उतरता और इससे देश की आर्थिक चुनौतियों का समाधान होता नजर नहीं आता।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
जिल प्रमंडल प्रभारी – पूर्णिया
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



