
कटिहार (बिहार)
कटिहार में घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया कि गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है।
प्रशासन ने बताया कि सभी गैस एजेंसियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसका उद्देश्य समय पर उपभोक्ताओं तक सिलेंडर पहुंचाना है और किसी भी तरह की लापरवाही को रोकना है।
कालाबाजारी पर सख्ती
जिलाधिकारी ने कहा कि गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यदि कोई भी एजेंसी या व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अफवाहों से बचने की अपील
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आम लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी समस्या की स्थिति में सीधे प्रशासन या संबंधित विभाग से संपर्क करें।
कई विभागों की रही मौजूदगी
इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, ऊर्जा विभाग, कटिहार पुलिस, पंचायती राज विभाग और पर्यावरण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी पूर्णिया (बिहार)
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



