
कटिहार (बिहार)
शहर के जीआरपी चौक स्थित अन्नपूर्णा होटल में उस समय अफरातफरी मच गई, जब होटल के रसोईघर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही होटल में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
घटना के दौरान होटल मालिक और कर्मचारियों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए तुरंत स्थिति को संभाला। कर्मचारियों ने जलते हुए सिलेंडर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर आग बुझाने के प्रयास किए, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
आग पर समय रहते काबू पा लिए जाने के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। घटना के बाद होटल परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
स्थानीय लोगों ने होटल प्रबंधन और कर्मचारियों की सतर्कता और समझदारी की सराहना की, जिससे एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।
रिपोर्ट प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी
समाचार तक
बेबाक खबर बड़ा असर



