
कटिहार (बिहार)
टाउन हॉल कटिहार में कला संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आदिवासी महोत्सव का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं आरक्षी अधीक्षक शिखर चौधरी ने अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से किया।
उद्घाटन अवसर पर उप विकास आयुक्त अमित कुमार, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रद्युमन सिंह यादव, सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
आदिवासी महोत्सव के माध्यम से आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, लोककला, नृत्य, संगीत और पारंपरिक परंपराओं को मंच प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लोक कलाओं ने दर्शकों का मन मोह लिया और सभागार तालियों से गूंज उठा।
आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और बिहार पुलिस की ओर से विधि व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। महोत्सव को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम का आनंद लेने पहुंचे।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी – पूर्णिया
समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर



