
कटिहार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा की शुरुआत आज कटिहार जिले में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में हुई। परीक्षा के पहले दिन जिले के सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर समय से परीक्षा आरंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने भाग लिया।
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस बल और केंद्राधीक्षक की तैनाती की गई है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी निगरानी, जैमर की व्यवस्था तथा सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई। प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों को आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन कराया गया। वहीं अभिभावक परीक्षा केंद्रों के बाहर अपने बच्चों का मनोबल बढ़ाते नजर आए।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के उद्देश्य से परीक्षा अवधि के दौरान धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है।
जिला शिक्षा विभाग और प्रशासन ने बताया कि परीक्षा की पूरी अवधि के दौरान सभी केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
जिल प्रमंडल प्रभारी – पूर्णिया
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



