कटिहार (बिहार)
कटिहार जिले के बलिया बेलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत खाड़ी गांव में देर शाम अज्ञात अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार हमलावरों ने महिला पर पांच से छह राउंड फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी या निजी विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी, पूर्णिया (बिहार)
समाचार तक
बेबाक खबर बड़ा असर



