कटिहार (बिहार)
जिले में अवैध मवेशी तस्करी के खिलाफ कटिहार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई की है। कोढ़ा थाना क्षेत्र में एनएच 31 के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 7 पिकअप वाहनों में लदे 65 मवेशियों को बरामद कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया।
पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान कुछ लोग भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन मौके पर तैनात टीम ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार आरोपियों का संबंध कटिहार के साथ बेगूसराय, लखीसराय, नालंदा और पूर्णिया जिलों से बताया गया है।
सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध मवेशी परिवहन और तस्करी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी, पूर्णिया
समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर



