
कटिहार (बिहार)
जिले के कुर्सेला बाजार में देर रात भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई। अचानक लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे बाजार क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर कई दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
स्थानीय लोगों ने आग लगते ही दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि प्रशासन द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।
घटना के समय बाजार बंद था, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन ने प्रभावित दुकानदारों की सूची तैयार कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों ने बाजार में पुख्ता अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी, पूर्णिया (बिहार)
समाचार तक
बेबाक खबर बड़ा असर



