
कटिहार (बिहार)
लाइन डे के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कटिहार ने पुलिस केंद्र कटिहार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद कर उनकी सेवा संबंधी, प्रशासनिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की कल्याणकारी सुविधाओं, कार्य परिस्थितियों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाना प्राथमिकता है, जिससे वे बेहतर मनोबल और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।
पुलिस अधीक्षक ने अनुशासन, कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखने पर विशेष बल देते हुए कहा कि सशक्त पुलिस व्यवस्था ही सुशासन की आधारशिला होती है।
🖋️ प्रीतम चक्रवर्ती
पूर्णिया प्रमंडल प्रभारी
कटिहार (बिहार)
🟢 समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



