
कटिहार (बिहार)
कटिहार के ललियही ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में नमाजियों ने एक साथ इबादत कर देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
इमाम ने कराई नमाज
ईद की नमाज इमाम रेजाउल अशरफी ने अदा कराई। नमाज के बाद उन्होंने आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने का संदेश दिया।
जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर कटिहार नगर निगम के उप महापौर मंजूर खान, मोहम्मद जाहिद, मुजीबुर रहमान, फहीम अख्तर और फिरोज कुरैशी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ईदगाह कमेटी की भूमिका
ईदगाह कमेटी के सेक्रेटरी मोहम्मद मिस्टर समेत अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
सुरक्षा व्यवस्था रही मजबूत
कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरी नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी पूर्णिया (बिहार)
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



