
कटिहार (बिहार)
कटिहार जिले के मंगलबाजार में शनिवार को नए कपड़ा प्रतिष्ठान शिव गारमेंट्स का शुभारंभ किया गया। विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर इस तरह के व्यवसायों की स्थापना से रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और जिले की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलती है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि मंगलबाजार जैसे व्यावसायिक क्षेत्र में नए प्रतिष्ठान खुलने से बाजार को मजबूती मिलती है और आम लोगों को बेहतर विकल्प उपलब्ध होते हैं।
शिव गारमेंट्स के प्रोपराइटर राकेश कुमार चौधरी ने बताया कि प्रतिष्ठान में पुरुषों महिलाओं और बच्चों के लिए उच्च गुणवत्ता के रेडीमेड कपड़े उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आम लोगों की जरूरतों और बजट को ध्यान में रखते हुए कपड़ों की विस्तृत रेंज रखी गई है।
उद्घाटन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रभूषण ठाकुर विक्की जायसवाल सहित स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने शिव गारमेंट्स की सफलता की कामना करते हुए इसे कटिहार के बाजार के लिए एक सकारात्मक पहल बताया।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
जिल प्रमंडल प्रभारी – पूर्णिया
समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर



