
कटिहार (बिहार)
पवित्र रमजान महीने के अवसर पर मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सह युवा राजद के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव के नेतृत्व में उनके आवासीय परिसर में दावत ए इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 500 से अधिक रोजेदार शामिल हुए। विभिन्न समुदायों के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
इफ्तार कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अली अशरफ फातमी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कटिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव सहित कई नेता और सामाजिक लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने कहा कि रमजान का महीना प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में सौहार्द को मजबूत करते हैं।
मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूत करना है।
कटिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि रमजान त्याग, संयम और मानवता का संदेश देता है। ऐसे कार्यक्रम समाज में प्रेम और सद्भाव को बढ़ाते हैं।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
पूर्णिया प्रमंडल प्रभारी
समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर



