
कटिहार (बिहार)
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित प्रगति यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में राजेंद्र स्टेडियम में चल रहे सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्यों का प्रशासनिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी प्रद्युमन सिंह यादव, उप विकास आयुक्त अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी डॉ. विनोद कुमार सहित अन्य वरीय प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्टेडियम परिसर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया और कार्य की गुणवत्ता, समयबद्धता तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।
जिला पदाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को लेकर आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर भी जोर दिया।
🖋️ रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
पूर्णिया प्रमंडल प्रभारी
कटिहार (बिहार)
🟢 समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



