
कटिहार (बिहार)
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रथम किस्त के रूप में प्रति लाभुक 10000 रुपये की सहायता राशि का हस्तांतरण किया।
जिला स्तर पर NIC सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, उप विकास आयुक्त अमित कुमार और अपर समाहर्ता विनोद कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जीविका से जुड़ी महिलाओं ने भी भाग लिया और योजना को लेकर उत्साह व्यक्त किया।
अधिकारियों ने बताया कि इस सहायता राशि से महिलाएं छोटे व्यवसाय, स्वरोजगार और आयवर्धक गतिविधियां शुरू कर सकेंगी। योजना का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा परिवार की आय में वृद्धि करना है।
कार्यक्रम के दौरान लाभुकों को योजना के नियम, राशि के उपयोग और आगे मिलने वाले सहयोग के बारे में भी जानकारी दी गई।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी
समाचार तक
बेबाक खबर बड़ा असर



