
कटिहार (बिहार)
कटिहार जिले के कोढ़ा थाना में कार्यरत चैकीदार चौदह आठ गणपति पासवान के पुत्र कौशल कुमार के खिलाफ पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर अवैध रूप से पैसे मांगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिकी के अनुसार आरोपी द्वारा पासपोर्ट सत्यापन की प्रक्रिया में मदद करने के नाम पर रुपये की मांग की गई थी। पीड़ित की शिकायत सामने आने के बाद मामले में कोढ़ा थाना में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। अवैध वसूली जैसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
जिल प्रमंडल प्रभारी – पूर्णिया
समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर



