
कटिहार (बिहार)
पुलिस अधीक्षक कटिहार के आदेश पर जिलेभर में सघन ट्रैफिक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा आम नागरिकों की सुरक्षा को और मजबूत करना है।
अभियान के तहत कटिहार शहर के प्रमुख चौक चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों, तीन सवारी, ओवरस्पीड, बिना लाइसेंस, बिना सीट बेल्ट, नशे की हालत में वाहन चलाने तथा वाहन के वैध कागजात नहीं रखने वालों की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कटिहार पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय सभी वैध कागजात साथ रखें और स्वयं के साथ साथ दूसरों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दें।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी – पूर्णिया
समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर



