
कटिहार (बिहार)
पुलिस अधीक्षक कटिहार द्वारा पुलिस केंद्र कटिहार में नवनियुक्त सिपाहियों के बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षणरत सिपाहियों की शैक्षणिक एवं व्यावहारिक गतिविधियों, अनुशासन, परेड अभ्यास तथा शारीरिक दक्षता का गहन और सूक्ष्म अवलोकन किया।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी तथा व्यावहारिक बनाने के उद्देश्य से संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक सक्षम, अनुशासित और जनसेवा के प्रति संवेदनशील पुलिस बल के निर्माण में प्रशिक्षण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
उन्होंने प्रशिक्षणरत सिपाहियों से भी संवाद कर उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनहित के प्रति सजग रहते हुए कार्य करने का संदेश दिया। इस अवसर पर पुलिस केंद्र के प्रशिक्षण प्रभारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी – पूर्णिया
समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर



