WEBSTORY
BREAKINGआयोजनताज़ा ख़बरबिहारराजनीति

Bihar ; सदाकत आश्रम में कांग्रेस को मिला नया जनसमर्थन

समाजसेवी संगठनों और प्रबुद्ध नागरिकों ने थामा कांग्रेस का हाथ

पटना (बिहार)

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज संगठन विस्तार का अहम दृश्य देखने को मिला। विभिन्न समाजसेवी संगठनों और प्रबुद्ध नागरिकों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार और एआईसीसी के प्रभारी सचिव शाहनवाज आलम मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने नवसदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह केवल सदस्यता अभियान नहीं, बल्कि संविधान और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता का संकल्प है।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस विचारधारा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है। समाज के जिम्मेदार नागरिकों का जुड़ना संगठन को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के विकास और जनहित के मुद्दों पर पार्टी मजबूती से काम करती रहेगी।

नवसदस्यों ने भी कांग्रेस की नीतियों में विश्वास जताया। उन्होंने सामाजिक समरसता, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार को लेकर रणनीतिक चर्चा भी हुई।

अंत में सभी नवसदस्यों का अभिनंदन किया गया। नेताओं ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कांग्रेस का जनआधार और मजबूत होगा।

रिपोर्ट प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी
समाचार तक
बेबाक खबर बड़ा असर8

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0