
कटिहार
राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कटिहार एवं राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, कटिहार के बीच 13 जनवरी 2026 को शैक्षणिक एवं कौशल विकास को लेकर महत्वपूर्ण एमओयू समारोह संपन्न हुआ। इस समझौते के माध्यम से दोनों संस्थानों के बीच अकादमिक सहयोग को मजबूती मिलेगी और छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
एमओयू समारोह में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कटिहार के प्राचार्य डॉ. रवि कुमार, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कटिहार के उप प्राचार्य भारत भूषण चौधरी, अनुदेशक रूपेश चन्द्रा, राजकिशोर, कुन्दन कुमार (एसएमई) एवं प्रिंस शर्मा (एसएमई) सहित दोनों संस्थानों के संकाय सदस्य और विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण, कौशल विकास तथा रोजगारोन्मुखी अल्पकालिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि हो और रोजगार की संभावनाएं मजबूत हों।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह समझौता दोनों शैक्षणिक संस्थानों के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है। इससे छात्रों का सर्वांगीण विकास होगा और उन्हें तकनीकी व व्यावसायिक दक्षता प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
रिपोर्ट –



