
कटिहार (बिहार)
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कटिहार के कक्षा 7 के कुल 32 विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर स्थित प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना था।
विद्यालय के प्राचार्य असद अली खान ने विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और यात्रा के दौरान अनुशासन एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। भ्रमण दल का नेतृत्व संग्राम सिंह, टीजीटी संस्कृत, ने किया। शिक्षक दल में तनुश्री पाल, टीजीटी अंग्रेजी, एवं तबरेज आलम, टीजीटी गणित, शामिल रहे।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने जैन मंदिर कानकी और कानकी धाम श्री रामदेव मंदिर सहित अन्य प्रमुख स्थलों का अवलोकन किया। शिक्षकों ने स्थल पर ही संबंधित ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जानकारी दी, जिससे विद्यार्थियों का अनुभव और अधिक समृद्ध हुआ। विद्यार्थियों ने इस शैक्षिक यात्रा को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी, पूर्णिया
समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर


