
कटिहार/पूर्णिया
पूर्णिया प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक एसए कुंदन कुमार ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्राप्त शिकायतों के आलोक में शिक्षण कार्य, पठन–पाठन की गुणवत्ता और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।
निरीक्षण के क्रम में उपस्थिति पंजी, कक्षा संचालन, शिक्षकों की कार्यप्रणाली तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का मूल्यांकन किया गया। साथ ही विद्यालय परिसरों में चल रहे निर्माण कार्यों और बुनियादी सुविधाओं की भी जांच की गई।
क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक ने स्पष्ट कहा कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विद्यालयों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करना होगा। गुणवत्ता सुधार को लेकर आवश्यक दिशा–निर्देश भी दिए गए।
औचक निरीक्षण से विद्यालय प्रशासन में हलचल देखी गई और शैक्षणिक व्यवस्था को और सुदृढ़ किए जाने की उम्मीद जताई गई।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
जिल प्रमंडल प्रभारी – पूर्णिया
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



