
मनिहारी (कटिहार)
निजी कंपनी के एक संचालक के खिलाफ महिला कर्मी के आवेदन पर मनिहारी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी नाम बदलकर कंपनी का संचालन करता था और युवतियों का शारीरिक तथा आर्थिक शोषण करता था। महिला कर्मी के अनुसार कार्यालय में काम के दौरान उस पर लगातार दबाव बनाया गया और कथित तौर पर रिलेशनशिप के नाम पर मानसिक प्रताड़ना दी गई।
पीड़िता का आरोप है कि संचालक कभी खुद को आर्यन तो कभी अन्य नाम से परिचय देता था और कार्यालय में अलग अलग लोगों को अलग नाम बताता था। युवतियों को भ्रमण के बहाने बाहर ले जाकर दबाव बनाने की भी शिकायत की गई है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि प्रारंभिक स्तर पर समझौते की कोशिश की गई थी, लेकिन बाद में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई। एसपी शिवहर चौधरी ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच मनिहारी एसडीपीओ को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
जिल प्रमंडल प्रभारी – पूर्णिया
समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर



