
कटिहार (पूर्णिया)
सोशल मीडिया पर हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद कटिहार पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अवैध हथियार बरामद किया गया, जिसका इस्तेमाल वीडियो में हवाई फायरिंग के दौरान किया गया था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की गतिविधियां कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती हैं। सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कटिहार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों पर ध्यान न दें। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
मंडल प्रभारी पूर्णिया
समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर



