WEBSTORY
BREAKINGजन सरोकारताज़ा ख़बरप्रसासनब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh ; कचरा शुल्क में भारी बढ़ोतरी पर छतरपुर में आक्रोश, सोमवार को नगर पालिका घेराव की तैयारी

20 गुना तक बढ़े कचरा शुल्क के विरोध में होटल, कोचिंग, दुकानदार और संस्थाएं कलेक्टर को सौंपेंगी ज्ञापन

छतरपुर (मध्य प्रदेश)

छतरपुर नगर पालिका द्वारा कचरा संग्रहण शुल्क में अचानक की गई भारी बढ़ोतरी को लेकर शहर में व्यापक आक्रोश फैल गया है। विभिन्न व्यापारिक और सामाजिक संगठनों ने सोमवार को नगर पालिका के घेराव का ऐलान किया है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग करेंगे।

जानकारी के अनुसार नगर पालिका ने असंक्रमित एवं ठोस अपशिष्ट कचरा उठाने के शुल्क में 20 गुना तक वृद्धि कर दी है। जहां पहले कई संस्थानों से लगभग 500 रुपये प्रतिमाह शुल्क लिया जाता था, वहीं अब इसे बढ़ाकर करीब 10 हजार रुपये प्रतिमाह तक कर दिया गया है।

इस बढ़ोतरी का असर होटल, रेस्टोरेंट, जिम, कोचिंग सेंटर, क्लीनिक, नर्सिंग होम, छोटी-बड़ी दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ा है। शहर के व्यापारियों और संस्थानों का कहना है कि इतनी बड़ी वृद्धि से व्यवसाय और आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

नगर पालिका की मुख्य नगरपालिका अधिकारी माधुरी शर्मा का कहना है कि यह निर्णय शासन की गाइडलाइन के अनुसार परिषद की बैठक में पार्षदों की सहमति से पारित किया गया है। हालांकि कई पार्षदों ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उन्हें इस बिल के पारित होने की जानकारी नहीं है।

शहर के लोगों का आरोप है कि नगर पालिका जिन सेवाओं के नाम पर शुल्क बढ़ा रही है, वे जमीनी स्तर पर नजर नहीं आतीं। कई स्थानों पर कचरे के ढेर लगे हैं, कचरा वाहन नियमित नहीं पहुंचते, नालियां जाम हैं और सड़क लाइटें खराब पड़ी हैं। लोगों का कहना है कि ऐसी स्थिति में अचानक इतना अधिक शुल्क बढ़ाना उचित नहीं है।

विभिन्न संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि यह निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। सोमवार को होटल, कोचिंग, मैरिज गार्डन, निजी स्कूल, दुकानदार, नर्सिंग होम और अन्य संस्थानों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में एकत्र होकर नगर पालिका का घेराव करेंगे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।

रिपोर्ट – आर. के. पटेल / कमलेश कश्यप
छतरपुर (मध्य प्रदेश)
समाचार तक
बेबाक खबर बड़ा असर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0