दो नाबालिग मासूमों से छेड़छाड़ के बाद दुष्कर्म, महिला की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर पुलिस ने आरोपित युवक को लिया हिरासत में,
दो नाबालिग मासूमों से छेड़छाड़ के बाद दुष्कर्म, महिला की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर पुलिस ने आरोपित युवक को लिया हिरासत में,

ललितपुर
कोचिंग पढ़ाने के बहाने दो नाबालिग मासूमों से अश्लीलता व दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आते ही शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
जिला मुख्यालय ललितपुर में शनिवार को सुबह प्रकाश में आये इस प्रकरण के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं दूसरी ओर महिला की तहरीर पर युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के अलावा अन्य संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
शहर क्षेत्रांतर्गत एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी दो पुत्रियां जो कि नाबालिग हैं को पड़ौस में रहने वाला 24 वर्षीय अनिल राठौर पुत्र सुखवीर राठौर कोचिंग पढ़ाने के बहाने घर में बुलाता था। कोचिंग पढ़ाने को लेकर उसे भी कोई ऐतराज नहीं था। महिला ने आरोप लगाया कि नाबालिग पुत्रियों के साथ अनिल राठौर आये दिन छेड़छाड़ करता रहता था। जिसकी जानकारी उसे नहीं हुयी। लेकिन शनिवार को उसकी दोनों पुत्रियों ने उसे पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। आरोप है कि अनिल राठौर ने उसकी दोनों नाबालिग मासूम पुत्रियों के साथ छेड़छाड़ करते हुये दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं यह भी आरोप है कि उसकी पुत्रियों को यह बात किसी को न बताने की बात कहते हुये अनिल द्वारा जान से मारने की धमकी दी गयी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के आदेश व अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय के संयुक्त निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने पूरे प्रकरण की पड़ताल की। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर अनिल राठौर पुत्र सुखवीर राठौर के खिलाफ धारा 376क, 376ख, 354, 506 भा.द.वि. व 5/6 और 9/10 पाक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने प्रकरण की पड़ताल के दौरान अनिल राठौर को भी हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा पुलिस ने घटना का शिकार नाबालिग मासूमों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल में भेजा है। इसके अलावा पुलिस के आलाधिकारियों ने मौका मुआयना भी किया। आरोपित अनिल राठौर को पकडऩे वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जर्नादन यादव, निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह, उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार व कां.गनेश शामिल रहे।
रिपोर्ट- आर के पटेल



