
जनपद मऊ
मुहम्मदाबाद गोहना उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान मुहम्मदाबाद गोहना पब्लिक बालिका गर्ल्स इंटर कॉलेज में 18 फरवरी को दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे सोनू कुमार पुत्र शत्रुघ्न को पुलिस ने पकड़ लिया। जिसे गिरफ्तार कर पुलिस ने सोमवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय चालान किया। जबकि दूसरे परीक्षार्थी की तलाशी में पुलिस जगह-जगह दबिश डाल रही है। पुलिस अधीक्षक मऊ अविनाश पांडेय के निर्देशन में मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस टीम को 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा 2023 को परीक्षा केन्द्र पब्लिक गर्ल्स इण्टर कालेज बरामदपुर मुहम्मदाबाद गोहना मऊ में आयोजित हो रही प्रथम पाली की परीक्षा में परीक्षार्थी शन्नि राज पुत्र रामकेवल राम निवासी ग्राम पिण्डोहारी थाना हलधरपुर जनपद मऊ के स्थान पर फर्जी व कूट रचित प्रमाण पत्र लेकर उसका मित्र सोनू कुमार पुत्र शत्रुधन राम निवासी ग्राम मडैली बढनपुरा मुस्तफाबाद थाना हलधरपुर जनपद मऊ परीक्षा दे रहा था। बायोमैट्रिक एवं आधार प्रमाणीकरण के दौरान मामला उजागर हुआ। प्रचार्या पब्लिक बालिका इण्टर कालेज बरामदपुर द्वारा प्रार्थना पत्र के आधार पर मौके पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सोनू कुमार पुत्र शत्रुधन राम निवासी ग्राम मडेली को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, तथा परीक्षा में पकड़े गए इस परीक्षार्थी के पास से नकल सामग्री को सील किया गया व सुसंगत धाराओं में अभियुक्त सोनू कुमार उपरोक्त व शन्नि राज पुत्र रामकेवल राम ग्राम पिण्डोहारी थाना हलधरपुर जनपद मऊ के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त सोनू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया तथा वांछित अभियुक्त शन्नि राज की गिरफ्तारी के लिए बार बार दबिश दी जा रही है।
रिपोर्ट- अजीत पटेल
जनपद मऊ
samachartak.co.in



