WEBSTORY
ब्रेकिंग न्यूज़LIVE TVउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरराजनीति

एम पी सीएम शिवराज सिंह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी के स्वागत में उमड़ा जन सैलाब, मुख्यमंत्री ने बड़ी सौगातें दीं

तसीहल क्षेत्र के बरोदिया में कॉलेज और बांदरी में आईटीआई खुलेंगे, खुरई  अस्पताल अब 150 बिस्तरों का होगा

खुरई (मध्य प्रदेश )

 

जन आशीर्वाद यात्रा के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के स्वागत में खुरई की जनता ने पलक पांवड़े बिछा दिये। उनके स्वागत में खुरई के राजनैतिक इतिहास की सबसे बड़ी रैली निकली और एतिहासिक जनसभा हुई। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के मांगपत्र पर बरोदिया कलां में कॉलेज, खुरई सिविल अस्पताल का 150 बिस्तरों वाले अस्पताल में उन्नयन, बांदरी में आईटीआई खोलने, रजवांस में 132 केवीए विद्युत सबस्टेशन की स्थापना करने की घोषणाएं की हैं। उन्होंने भोपाल,बीना, खुरई, सागर मार्ग को औद्योगिक कारीडोर के रूप में विकसित करने की भी घोषणा की।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुरई सिविल अस्पताल को 150 बिस्तरों के अस्पताल में उन्नयन को स्वीकृति दे दी। यह घोषणा खुरई में मेडीकल कालेज खोले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। मुख्यमंत्री ने बरोदिया कलां में महाविद्यालय (कालेज) खोलने और बांदरी में आईटीआई खोलने की घोषणा भी कर दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भोपाल,बीना, खुरई से सागर तक के मार्ग को मैंने इंडस्ट्रियल कॉरिडोर घोषित कर दिया है। इस मार्ग की पूरी सरकारी भूमि को औद्योगिक उपयोग के लिए रिजर्व कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने मंच से खुरई के उद्योगपतियों और युवाओं से आह्वान किया कि अब आपके उठ खड़े होने का समय आ गया है। आगे आकर उद्योग लगाइए और युवाओं को मैं लोन की सुविधा दूंगा ताकि वे भी अपने उद्योग, कारखाने, फैक्ट्री शुरू कर सकें। मुख्यमंत्री ने रजवांस में 132 केवीए का विद्युत सबस्टेशन खोलने की घोषणा की और भानगढ़ में कालेज खोलने की बात कही।

 

 मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि लाडली बहना योजना महज योजना नहीं है, यह सामाजिक क्रांति है। मुख्यमंत्री कमलनाथ रोते रहते थे कि पैसा नहीं है, मामा खजाना खाली कर गया। लेकिन मामा के रहते पैसों की कमी नहीं होती। दिग्विजय सिंह वित्त विभाग को धमका रहे हैं कि इन योजनाओं के लिए पैसा कहां से आ रहा है। मैं प्रदेश की 1.32 करोड़ लाडली बहनों को हर महीने पैसे बांट रहा हूं। अभी 1250 रु महीना किया है, बढ़ाते हुए 3000 रु तक ले जाऊंगा। हर साल 160हजार करोड़ रुपए खर्च करूंगा अपनी बहनों पर। और अभी तो यह संख्या बढ़ेगी, जो छूट गईं हैं उनको भी शामिल किया जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि हमने अपनी बहनों को यह पैसा नहीं दिया है, यह उनका मान सम्मान, हक दिया है।

जनसभा में क्या बोले सी एम-

एम पी सी एम शिवराजसिंह चौहान ने जनसभा में उपस्थित लगभग एक लाख लोगों को संबोधित करते हुए पूछा कि आप कांग्रेस के दिग्विजयसिंह का राज को कैसे भूल सकते हो। गड्ढों में सड़क और सड़कों में गड्ढे ढूंढ़ना पड़ते थे। दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था। भाजपा सरकार आई तो हमने मध्यप्रदेश को फिर से आबाद कर दिया। कमलनाथ सरकार ने बच्चों के लैपटाप और साइकल योजना बंद की थी, तीर्थ दर्शन, कन्या दान योजना, संबल योजना, सब बंद कर दी थीं। कमलनाथ सरकार ने किसान सम्मान निधि के नाम नहीं भेजे, जलजीवन मिशन शुरू नहीं होने दिया था। हमने वापस आते ही सारी योजनाएं फिर शुरू कर दीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सुनियोजित षड्यंत्र था कि मेडीकल और इंजीनियरिंग जैसी पढ़ाई सिर्फ अंग्रेजी में हों ताकि उनके खास अमीर  परिवारों के बच्चे ही डाक्टर, इंजीनियर बन सकें। मैंने यह पढाई हिंदी में शुरू करा दी ताकि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले  गरीबों, किसानों के बच्चों को भी यह मौका मिले। सरकारी स्कूलों के बच्चों को 5 फीसदी आरक्षण भी कर दिया,अब उनकी मेरिट अलग से बनेगी।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

 

 म०प्र० मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खुरई ने मुझे प्यार और विश्वास दिया। मैंने खुरई को विकास दिया। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह मेरे मंत्री हैं, और मित्र हैं। वे सिर्फ खुरई का ही विकास नहीं कर रहे हैं बल्कि प्रदेश के नगरीय निकायों का उन्होंने कायाकल्प कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सही है कि प्रदेश में सर्वाधिक विकास कार्य खुरई में हुए हैं। भूपेंद्र जी विकास पुरुष हैं, उनमें विकास की तड़प है, ललक है। यहां आकर देखिए  विकास बोलता है। देखिए उन्होंने आज फिर मांगों की लिस्ट थमा दी।

कौन कौन रहा अतिथियों के स्वागत में मौजूद-

अपने स्वागत भाषण में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश और खुरई के लिए ईश्वर का वरदान हैं। यहां जो कुछ भी पिछले 7 सालों में हुआ है वह मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का ही दिया हुआ आशीर्वाद है। खुरई और मैं उनका ऋण कभी नहीं चुका सकते। खुरई ऐसा पिछ्ड़ा क्षेत्र था जहां 1962 में कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री ने बीना नदी परियोजना का पत्थर लगाया था। लेकिन हमारी जीवन रेखा बीना नदी परियोजना को आज भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी ने पूरा किया है। इसका 70 प्रतिशत काम पूरा हो गया है और मुख्यमंत्री के रूप में फिर शपथ लेने के बाद श्री शिवराजसिंह चौहान ही इसका लोकार्पण करेंगे। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की 36 सूत्रीय मांगों का एक मांगपत्र भी सौंपा जिसमें कुछ बड़ी मांगे उन्होंने मंच से ही स्वीकृत कर दीं, शेष पर विचार के लिए मांग पत्र साथ ले गए।

कौन कौन रहा इस विशाल सभा के दौरान मौजूद –

कमला नायक की पुस्तक वेद ज्ञान का विमोचन मुख्यमंत्री द्वय ने किया। कार्यक्रम में जन आशीर्वाद यात्रा प्रभारी अश्विनी राय, विधायक महेश राय, जिला भाजपा अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, महापौर प्रतिनिधि डा सुशील तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष नन्हीं बाई अहिरवार, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, नगर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह, सुधा विश्वनाथ लोधी, मीना कुशवाहा, रामनिवास माहेश्वरी, हेमं बजाज, मूरत सिंह, विजय जैन वट्टी, कमला नायक, चारों मंडल अध्यक्ष मंच पर उपस्थित थे।

सीएम की जन सभा मे उमड़ा जन सैलाब
एम पी और उत्तराखंड सीएम का स्टेज पर स्वागत करते तत्कालीन मंत्री भूपेंद्र सिंह,
  • रिपोर्ट- कमलेश कश्यप
  • मड़ावरा (उत्तर प्रदेश)
  • #samachartak

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0