WEBSTORY
आयोजनअपराधकार्यवाहीपुलिसप्रदर्शनप्रसासन

एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को सुरक्षा के लिए बताएं टिप्स

एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को सुरक्षा के लिए बताएं टिप्स

मऊ

मुहम्मदाबाद गोहना

कोतवाली की एंटी रोमियो और मिशन शक्ति की संयुक्त टीम ने शनिवार को कस्बा स्थित गोलवार टोला ,खैराबाद पुलिस चौकी और बाजार में महिलाओं की सुरक्षा व उनके लिये चलाई जा रही योजनाओं जानकारी दी। महिलाओं की सुरक्षा से सम्बंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।

20250815_154304

बता दें कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत कोतवाल रविंद्र नाथ राय की निर्देशन में महिला हेल्पलाइन की टीम ने महिलाओं को सतर्क व सुरक्षित रहने की जानकारी दी। बताया कि हेल्पलाइन नंबर 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में जानकारी देते हुए इसे आपातकालीन स्थितियों में उपयोग करने की बात कहीं। महिला उपनिरीक्षक रिया सिंह और सब इंस्पेक्टर रागिनी वर्मा, महिला आरक्षी काजल सिंह, कंचन पांडेय, प्रियंका मिश्रा, स्वामी मौर्य आदि ने किशोरियों और छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में शोहदों और अराजक तत्वों से निपटने की तकनीकि की जानकारी देते हुए इसका उदाहरण भी प्रस्तुत किया। महिला उप निरीक्षक रिया सिंह ने बताया कि 1090 महिला हेल्पलाइन संकट में फंसी महिलाओं की सुरक्षा के लिए है। कोई महिला किसी संकट में है वह विकलांग या बीमार है तो 1090 हेल्प लाइन पर काल करने पर तुरंत मदद प्रदान की जाती है। निकटवर्ती पुलिस, अस्पताल या वन स्टाफ सेंटर के माध्यम से महिला को तुरंत मदद प्रदान की जाती है। इसी प्रकार बैंक में फ्राड होने या साइबर अपराधियों द्वारा मोबाइल के माध्यम से ठगी करने या खाता से पैसा निकालने की जानकारी होने पर तुरंत 1930 नंबर पर काल कर मदद ली जा सकती है। बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 के माध्यम से किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान कराया जा सकता है। यह नंबर मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधा जुड़ा है और इस पर हर प्रकार की शिकायतो का समाधान की सुविधा है। इस दौरान सैकड़ो महिलाएं, किशोरियां और छात्राएं मौजूद रहीं।

रिपोर्ट –अजीत पटेल (मऊ)

Related Articles

Back to top button
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0