BREAKINGआयोजनउत्तर प्रदेशकार्यवाहीताज़ा ख़बरनिरीक्षणपुलिसप्रसासनब्रेकिंग न्यूज़
एसडीएम और सीओ ने मूर्ति विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण
त्योहार को लेकर चंदन नदी घाट पर तैयारियों का लिया जायजा

महराजगंज
आगामी लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए शुक्रवार की शाम ठूठीबारी क्षेत्र के चंदन नदी घाट का निरीक्षण एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता और सीओ शिव प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अधिकारियों ने स्थल का बारीकी से जायजा लेते हुए मातहतों को आवश्यक संसाधन और सुरक्षा इंतज़ाम समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान अजीत कुमार और ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे।
🖋️ रिपोर्ट – धनंजय पटेल
जिला ब्यूरो – महराजगंज
🟢 समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



