
ठूठीबारी/लक्ष्मीपुर खुर्द
एसपी सोमेंद्र मीना ने प्रजगराज कुंभ मेले को लेकर इंडो नेपाल सीमा के पगडंडी रास्ते का दौरा किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त बनाने के लिए पगडंडी रास्तों पर सीसी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही छोटे बड़े सभी पगडंडी रास्तों पर कड़ी चौकसी बढ़ाने के लिए मातहतों को सख्त हिदायत दी। इस दौरान एसएसबी के कमांडेंट शंकर सिंह सहित अन्य तमाम स्टाफ मौजूद रहें। दिन शुक्रवार को करीब तीन एसपी सोमेंद्र मीना ने सीमा क्षेत्र के बुडन्तवापुर, लक्ष्मीपुर खुर्द, खैरा,20 कड़िया,40 कड़िया सहित शीतलापुर के सभी पगडंडी रास्तों का दौरा कर मौके पर तैनात पुलिस व एसएसबी के चेकपोस्ट अधिकारियों से कुंभ मेले को लेकर एलर्ट रहने का निर्देश दिया। उन्होंने एसएसबी के अधिकारियों से बाहरी घुसपैठ को लेकर सघन तलाशी व चौकस निगरानी रखने का आदेश दिया। एसपी के अचानक दौरे से सीमावर्ती क्षेत्र पुलिस कर्मियो में हड़कंप मच गया। दौरे से लौटने के दौरान इटहिया पंचमुखी शिव मंदिर के दर्शन कर वापस लौटे गए। इस दौरान प्रभारी कोतवाल योगेंद्र कुमार, लक्ष्मीपुर चौकी इंचार्ज महेंद्र यादव , एसआई दिनेश कुमार, विक्की कुमार, अनुराग पांडेय सहित एसएसबी के अधिकारी व तमाम जवान मौजूद रहे।

रिपोर्ट –ब्यूरो चीफ धनंजय पटेल (महराजगंज)



