गंगा स्नान करने जा रहा श्रद्धालुओं से भरा ट्रक्टर ट्रॉली तलाव में गिरा महिलायें बच्चे समेत 23 की मौत दर्जनों घायल,
गंगा स्नान करने जा रहा श्रद्धालुओं से भरा ट्रक्टर ट्रॉली तलाव में गिरा महिलायें बच्चे समेत 23 की मौत दर्जनों घायल,

कासगंज (उत्तर प्रदेश)
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियाबगंज में हुआ भयानक हादसा जिसमे 23 लोगो की मौत की पुष्टि हो चुकी है कई लोग की हालत गंभीर बताई जा रही है,
बताते चले कि एक ट्रक्टर ट्रॉली में सबार 54 श्रद्धालु माघी पूर्णिमा के महूर्त में कासगंज स्थित गंगा स्नान करने जा रहे थे कि पटियाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियाबगंज के पास ये भयानक हादसा हो गया ,
मारने बालों में महिलायें और बच्चे भी समामिल है
जिनकी हालत गंभीर है उनको एंबुलेंस से ज़िला अस्तपाल अलीगड भेजा गया है जहां उनका इलाज चल रहा है
ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से 23 लोगों की मौत हो गई। इनमें 9 बच्चे शामिल हैं। ट्रॉली में 54 लोग सवार थे। 10 की हालत गंभीर है जिन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
जनाकारी लगने पर परिजनों औऱ रिस्तेदारों की चीख पुकार से पूरे क्षेत्र में मातम फैला हुआ है,
मौके पर भारी पुलिस बल औऱ आला अधिकारी बचाओ कार्य मे लगे हुए है,
पंपिंग सेट से तालाब का पानी निकाला जा रहा है जिससे खोये हुये लोगो का पता लग सके,
प्रधानमंत्री ने जताया दुःख सहायता राशि का किया एलान-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कासगंज में ट्रैक्टर ट्रॉली के तालाब में गिरने से हुए हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कासगंज में हुए हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है. हादसे में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपया दिया जाएगा. यह जानकारी PMO द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी गई.

रिपोर्ट- आर के पटेल
samachartak.co.in



