WEBSTORY
आयोजनताज़ा ख़बरनिरीक्षणप्रदर्शनप्रसासनराज्यरेल्वे

घुघुली – आनंदनगर वाया महराजगंज नई रेल लाइन के लिए 29 गांवों में भूमि अधिग्रहण का रास्ता साफ, किसानों को मुआवजा की प्रक्रिया शुरू

घुघुली – आनंदनगर वाया महराजगंज नई रेल लाइन के लिए 29 गांवों में भूमि अधिग्रहण का रास्ता साफ, किसानों को मुआवजा की प्रक्रिया शुरू

 

महराजगंज

घुघली-आनंदनगर वाया महराजगंज नई रेल लाइन के लिए 29 गांव में भूमि अधिग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। मुआवजा वितरण के लिए रेलवे ने भूमि अध्याप्ति विभाग को ढाई अरब रुपया दे दिया है। अब यह आंकड़ा तैयार किया जा रहा है कि किस गांव में कितने किसानों के खाते में कितनी धनराशि मुआवजा के रूप में भुगतान किया जाएगा? एक सप्ताह के अंदर अधिग्रहीत भूमि के बदले किसानों के खाते में मुआवजा की धनराशि भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

रेल मंत्रालय 53 किमी लंबी इस नई रेल लाइन के लिए कुल 57 गांव में 194 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण करेगा। अभी तक 12 गांव में नई रेल लाइन के लिए 33.124 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत हो चुकी है। अभी तक 1.11 अरब का मुआवजा भुगतान किया जा चुका है। 17 गांव में अधिग्रहण के लिए 71.5 हेक्टेयर भूमि एवार्डेड हो चुकी है। मुआवजा भुगतान के लिए भूमि अध्याप्ति विभाग ने चार अरब रुपया की डिमांड की थी। इसमें से ढाई अरब रुपया रेलवे ने दे दिया है।

 

रेलवे के लिए गोरखपुर जिले से 12 गांव में अधिग्रहित होगी भूमि

घुघली-आनंदनगर वाया महराजगंज नई रेल लाइन 57 गांव से गुजरेगी। इसमें से 45 गांव में भूमि अधिग्रहण महराजगंज जिला का उप भूमि अध्याप्ति विभाग कर रहा है। नई रेल लाइन के 12 अतिरिक्त जिन गांव में भूमि अधिग्रहित होगी उसमें से 12 गांव माधोपुर, रमवापुर, इंदरपुर, सरपतहा, लक्ष्मीपुर सुम्हाखोर, राजपुर, कम्पियरनगर, चौमुखा, बनभागलपुर, बसंतपुर, लोहरपुरवा, ठाकुरनगर गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज तहसील क्षेत्र में पड़ते हैं। इन गांवों में भूमि अधिग्रहण गोरखपुर से होगा।

 

आठ गांव का सर्वे पूरा, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

महराजगंज जिले में 29 गांव में भूमि अधिग्रहण के बाद शेष आठ गांव में सर्वे पूरा हो चुका है। जल्द ही इन गांव में भूमि अधिग्रहण के लिए रेलवे गजट नोटिफिकेशन जारी करेगा। इसके बाद चौदह गांव में भूमि अधिग्रहण के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भूमि अध्याप्ति विभाग का कहना है कि पूरी उम्मीद है कि मार्च तक रेलवे के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

 

रोहिन नदी पर 54 करोड़ से बनेगा रेल सेतु

नई रेल लाइन रोहिन नदी को पार करते हुए गुजरेगी। इसके लिए नदी पर रेल सेतु बनाया जाएगा। इस पर 54 करोड़ रूपये खर्च होंगे। रेलवे ने रोहिन नदी पर पुल निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। यह रेल परियोजना विशेष प्रोजेक्ट में शामिल होने की वजह से भूमि अधिग्रहण के अलावा अन्य कार्य शुरू करने की प्रक्रिया रेलवे ने शुरू कर दिया है। इसके लिए 429 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए जा चुके हैं।

 

मदन मोहन वर्मा-उप भूमि अध्याप्ति अधिकारी/एसडीएम ने बताया कि, घुघली-आनंदनगर वाया महराजगंज नई रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज गति से पूरा किया जा रहा है। 29 गांव में भूमि अधिग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। इसके अलावा आठ गांव में सर्वे पूरा हो चुका है। मुआवजा वितरण के लिए ढाई सौ करोड़ रुपया मिल चुका है। जल्द ही मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 

घुघुली – आनंदनगर वाया महराजगंज नई रेल लाइन के लिए 29 गांवों में भूमि अधिग्रहण का रास्ता साफ, किसानों को मुआवजा की प्रक्रिया शुरू

 

कुशीनगर में पहुंची सीआरएम की तीन सदस्यीय टीम, अलग-अलग अस्पतालों का लेंगे जायजा, होगी कार्यवाही

 

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में होगी अग्निशमन के उपायों की जांच, शासन ने दिया निर्देश

 

पति पत्नी में चल रहे आपसी विवाद में पति ने चौराहे पर काटा अपना गला, एक दिन पहले भी किया था आत्महत्या की कोशिश

 

फारेस्ट यूनिवर्सिटी के लिए भूमि हस्तांतरित, प्रदेश में बनेगा पहला फारेस्ट यूनिवर्सिटी

 

जिले में एक हजार युवाओं को रोजगार के लिए मिलेगा पांच लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण

 

अपर सत्र न्यायाधीश ने किशोरी को भगाने के आरोपित को पांच साल का सजा सुनाया

 

फरेन्दा एसडीएम व अतिरिक्त प्रभारी ने धानी ब्लाक का किया निरीक्षण

 

जनता दर्शन में बोले सीएम योगी, 15 दिनों के अन्दर समस्या का समाधान करें अधिकारी

 

परतावल में अवैध चल रहे स्पा सेन्टर समेत एक अन्य होटल सील, जांच में रजिस्टर व डीवीआर ले गई टीम।

रिपोर्ट –ब्यूरो चीफ धनंजय पटेल (महराजगंज)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0