जिला कृषि अधिकारी की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई लाइसेंस सस्पेंड,दुकान बंद कर भागे लोग
कृषि अधिकारी की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई लाइसेंस सस्पेंड,दुकान बंद कर भागे लोग

महराजगंज:
जिले के कृषि विभाग ने उर्वरकों की कालाबाजारी और किसान के शोषण पर लगाम लगाने के लिए बड़ी कारवाई की है। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में तहसील सदर के अंतर्गत विकास खण्ड सदर , परतावल और पनियरा में स्थित एक दर्जन से अधिक उर्वरक दुकानों पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानें बंद पाई गईं,तो कुछ दुकानों पर आवश्यक अभिलेख और रेट बोर्ड नहीं मिले।
विशेष रूप से पनियरा क्षेत्र के रजौडा स्थित “वन स्टॉप शॉप एग्री जंक्शन” नामक उर्वरक प्रतिष्ठान निरीक्षण के समय बंद मिला। यह दुकान एक दिन पहले भी सहायक विकास अधिकारी ( कृषि ) द्वारा निरीक्षण के समय बंद पाई गई थी। इस पुनरावृति को गंभीरता से लेते हुए उसका उर्वरक विक्रय प्राधिकार _पत्र निलंबित कर दिया गया। वही परतावल के अमन खाद्य भण्डार और करौता चौक बाजार की मां वैष्णो ट्रेंड्स की दुकानों पर स्टॉक वं रेट बोर्ड नहीं मिले तथा स्टॉक और बिक्री रजिस्टर अघतन नहीं पाए गए। इन दुकानों का उर्वरक व्यवसाय तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
ब्यूरो चीफ धनंजय पटेल महराजगंज



