
कटिहार (बिहार)
कटिहार जिले में रसोई गैस की किल्लत के बीच सिलेंडर की कथित कालाबाजारी का मामला सामने आया है। शहर के कई इलाकों के उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि गैस एजेंसी की गाड़ी से ही अधिक कीमत लेकर सिलेंडर दिए जा रहे हैं।
लोगों का कहना है कि सामान्य उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं कुछ लोगों को अतिरिक्त पैसे लेकर तुरंत सिलेंडर उपलब्ध करा दिए जा रहे हैं। इससे आम उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार निर्धारित कीमत से अधिक राशि लेकर सिलेंडर देना नियमों का उल्लंघन है। उपभोक्ताओं का कहना है कि इस कारण शहर में गैस की किल्लत और बढ़ गई है।
इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गैस एजेंसी की गाड़ी से सिलेंडर उतारकर कुछ लोगों को दिए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।
उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि कालाबाजारी की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी पूर्णिया
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



